Big Breaking : राजस्थान के चूरू में बड़ा विमान हादसा : खेतों में गिरी प्लेन की चपेट में आकर कई शव क्षत-विक्षिप्त….

Parivesh
Big Breaking

रतनगढ़/चूरू। Big Breaking : चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील अंतर्गत भानुदा गांव में दोपहर एक विमान हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार प्लेन ने आसमान में संतुलन खोया और सीधा खेतों में जा गिरा, जिससे विस्फोट के साथ आग लग गई और प्लेन के टुकड़े चारों तरफ फैल गए।

Big Breaking : घटना दोपहर करीब 12:40 बजे की बताई जा रही है। चश्मदीद प्रेम सिंह के अनुसार, विमान अचानक डगमगाने लगा और देखते ही देखते नीचे आ गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खेत में आग लग गई और शवों के टुकड़े चारों ओर बिखर गए।

सूचना मिलते ही राजलदेसर थाने से पुलिस टीम रवाना हुई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि यह सैन्य विमान था या कोई निजी। वहीं, हादसे में कितने लोग सवार थे, इसकी भी स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटनास्थल को घेरकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *