Mandsaur News : मंदसौर में खेत की झोपड़ी से निकले 60 कोबरा, गांव में फैली सनसनी, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
Mandsaur News

Mandsaur News : ललित शंकर /मंदसौर : मंदसौर के साबाखेड़ा गांव से बड़ी संख्या में कोबरा सांप मिलने का मामला सामने आया है। यहां के एक खेत से करीब 50 से 60 सांपों का रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि, एक खेत पर बनी झोपडी में से इन सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

Mandsaur News : शुक्रवार को मंदसौर के साबाखेड़ा गांव में गोपाल दायमा के खेत से 50 से 60 सांपों का रेस्क्यू किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है की, शुक्रवार शाम को गोपाल दायमा अपने खेत पर काम कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें खेत पर बनी झोपडी में एक गड्ढे में से कुछ सांपों के मुंह दिखाई दिए।

Mandsaur News : सांपों के रेस्क्यू के लिए उन्होंने सर्प मित्र दुर्गेश पाटीदार को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कुछ सांपों को पकड़ा। लेकिन जब गड्ढे में पानी डालकर देखा तो वो भी आश्चर्य में पड़ गए। क्योंकि गड्ढे से बड़ी संख्या में सांप निकला रहे थे। बाद में एक के बाद एक उन्होंने करीब 60 सांप पकड़े। सर्प मित्र दुर्गेश पाटीदार का कहना है कि, गड्ढे से करीब सौ सांप निकले थे। जिनमें से 60 का रेस्क्यू कर उन्हें नजदीकी जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

 

Mandsaur News : मामले को लेकर डीएफओ का कहना है कि, यह सेंट्रल इंडिया का सबसे खतरनाक सांप है। जिसे कोबरा सांप कहा जाता है। इस सांप में पैदाइश से ही इतना जहर होता है कि, यह आदमी की जान ले सकता है। हालांकि अधिकारी का यह भी कहना है कि, सामान्य तौर पर कोबरा सांप की मादा एक बार में 20 से 40 अंडे देती है। फिलहाल बड़ी संख्या में सांप निकले है। जिन्हें सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *