Tamnar Violence : तमनार हिंसक झड़प मामले में 35 ग्रामीण गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने कहा- कानून हाथ में लेने वालों पर होगा एक्शन

VIKASH KHALKHO

Tamnar Violence : रायपुर/रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में शनिवार को जिंदल कोल माइंस के विरोध के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच के आदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जिंदल कंपनी के गारे पेलमा कोल ब्लॉक की जनसुनवाई को फर्जी बताकर पिछले कई दिनों से 14 गांवों के ग्रामीण शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, लेकिन शनिवार को एक दुर्घटना के बाद स्थिति अनियंत्रित हो गई।तमनार में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प की होगी जांच, सीएम साय ने कहा- दोषियों पर की जाएगी कार्रवाई…

घटनाक्रम के अनुसार, तमनार के लिबरा चौक पर ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण वाहनों का परिचालन ठप था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, जिससे तनाव बढ़ गया। इसी बीच खुरूषलेंगा गांव के पास एक भारी वाहन की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण के घायल होने की खबर ने आग में घी का काम किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम सहित पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हिंसा में महिला टीआई गंभीर रूप से घायल हो गईं और उपद्रवियों ने पुलिस की बस समेत दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार किया है और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *