Baghbahara Mandi Secretary Suspended : महासमुंद ब्रेकिंग: बागबाहरा मंडी सचिव निलंबित, अवैध धान मामले में लापरवाही पड़ी भारी

Baghbahara Mandi Secretary Suspended : राजेन्द्र सिन्हा/महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड ने बागबाहरा मंडी के सचिव कुशल राम ध्रुव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई ओडिशा से अवैध रूप से लाए जा रहे धान पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई न करने और घोर लापरवाही बरतने के चलते की गई है।

क्या था मामला? विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान, बीती 28 दिसंबर 2025 को ग्राम टेमरी में किसान राधेश्याम साहू के घर के पास ओडिशा से आए एक ट्रक से अवैध धान खाली किया जा रहा था। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग ने मौके पर दबिश दी, जहाँ तीन ट्रैक्टरों में धान पलटा जा रहा था। एसडीएम बागबाहरा के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, मंडी सचिव कुशल राम ध्रुव ने न तो पंचनामा बनाया, न ही धान की जब्ती कर मंडी को सुपुर्द किया।

कलेक्टर की रिपोर्ट पर कड़ा एक्शन: महासमुंद कलेक्टर (खाद्य शाखा) द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में मंडी सचिव को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इस प्रतिवेदन के आधार पर मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक ने निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में कुशल राम ध्रुव का मुख्यालय संभागीय कार्यालय रायपुर रहेगा।

दिनेश साहू बने नए सचिव: आदेश के अनुसार, कुशल राम ध्रुव के स्थान पर मंडी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार साहू को कृषि उपज मंडी समिति बागबाहरा के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान के कारोबार में संलिप्त बिचौलियों और लापरवाह अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories