Friday, February 13, 2026
17.1 C
Raipur

Mahasamund News : युक्तियुक्तकरण के खिलाफ फूटा शिक्षकों का गुस्सा, कलेक्टर-DEO के खिलाफ जमकर नारेबाजी

महासमुंद। Mahasamund News : प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा लागू की गई युक्तियुक्तकरण नीति अब बड़े विवाद का कारण बन गई है। रविवार को महासमुंद में राज्य शिक्षक साझा मंच के बैनर तले शिक्षकों ने सड़कों पर उतरकर जबरदस्त विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने न केवल कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को निशाने पर लिया, बल्कि ‘मुर्दाबाद’ के नारे भी जमकर लगाए। यह विरोध प्रदर्शन अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Mahasamund News : शिक्षकों का आरोप है कि मनमाने ढंग से लागू की जा रही युक्तियुक्तकरण प्रणाली से 47 हजार से अधिक शिक्षकीय पद खत्म हो जाएंगे, जिससे शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ ही टूट जाएगी। शिक्षक नेताओं ने साफ किया कि इस नीति के तहत प्राथमिक, मिडिल और हाई स्कूलों में क्रमशः 30,700, 13,149 और 3,500 पद समाप्त किए जा रहे हैं।

शिक्षकों की मांग है कि सरकार पहले सीधी भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करे। उनके अनुसार वर्तमान में प्रदेश में 63,695 पद रिक्त हैं, जिसमें से 43,243 पद सीधी भर्ती और 19,452 पद पदोन्नति के लिए खाली हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षक इन रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं ताकि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का कोई औचित्य ही न बचे।

शिक्षक संगठनों ने युक्तियुक्तकरण काउंसलिंग का बहिष्कार करने का ऐलान किया है और प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। महासमुंद में हुआ विरोध प्रदर्शन इस आंदोलन की शुरुआत मानी जा रही है, जो आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds