Friday, February 20, 2026
31.6 C
Raipur

Mahakal Shringar Aarti Live : महाकाल मंदिर में भस्म आरती के बाद हुई मनमोहक श्रृंगार आरती….

उज्जैन, 27 जुलाई 2025 : Mahakal Shringar Aarti Live : धार्मिक नगरी उज्जैन में आज श्रावण मास के पावन रविवार को भगवान महाकाल के दिव्य दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर के प्रथम प्रहर में विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती के बाद भगवान का अद्भुत श्रृंगार किया गया, जिसे देख भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए।

Mahakal Shringar Aarti Live : भस्म आरती का अलौकिक नजारा

आज सुबह लगभग 4 बजे भस्म आरती शुरू हुई, जिसके लिए देर रात से ही श्रद्धालु कतारों में लगे थे। मंदिर के कपाट खुलते ही सबसे पहले भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से पंचामृत अभिषेक किया गया। महाकाल को विभिन्न सुगन्धित द्रव्यों से स्नान कराकर वस्त्र धारण कराए गए। इसके उपरांत, मंत्रोच्चार के बीच भगवान को स्म रमाई गई, जिससे वे एक अद्भुत और अलौकिक रूप में प्रकट हुए। भस्म आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय महाकाल’ के जयकारों से गूंज उठा।

मनमोहक श्रृंगार आरती

भस्म आरती संपन्न होने के बाद, भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें रंग-बिरंगे वस्त्रों से सजाया गया और विभिन्न प्रकार के फूलों, बिल्व पत्र और आभूषणों से अलंकृत किया गया। भगवान के मुख पर विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें चंदन और कुमकुम का प्रयोग कर मनमोहक स्वरूप प्रदान किया गया। श्रृंगार आरती के समय महाकाल का यह दिव्य रूप देख भक्तगण भाव-विभोर हो गए। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात शिव धरती पर अवतरित हुए हों।

श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत श्रृंगार आरती के दर्शन कर अपनी आँखें सफल कीं और भगवान महाकाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रावण मास होने के कारण आज सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े, जिसके चलते मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम देखने को मिले ताकि सभी भक्त सुचारु रूप से दर्शन कर सकें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds