Bhopal Vitthal Market Durga Puja 2026: भोपाल में 1.30 करोड़ की लागत से बन रही सोमनाथ मंदिर की भव्य झांकी

VIKASH KHALKHO

भोपाल। Nishaanebaz.com-Bhopal Vitthal Market Durga Puja 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बार शारदीय नवरात्रि उत्सव के दौरान आस्था और स्थापत्य कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शहर के प्रसिद्ध विट्ठल मार्केट स्थित ग्राउंड में इस वर्ष द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ मंदिर की भव्य प्रतिकृति (झांकी) तैयार कराई जा रही है। इस अलौकिक झांकी के निर्माण पर लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत आ रही है, जो इस बार भोपाल के प्रमुख आकर्षणों में से एक होगी।

Read More : Raigarh News: छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

यह आयोजन ‘जय मां वैष्णव दुर्गा उत्सव समिति’ और ‘श्री राम रसोई समिति’ के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय व्यापारी संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। झांकी को वास्तविक सोमनाथ मंदिर जैसा भव्य और जीवंत रूप देने के लिए कोलकाता से आए 40 विशेष कारीगर व कलाकार दिन-रात निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। आयोजकों का दावा है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को भोपाल में ही गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के प्रत्यक्ष दर्शन जैसा पावन अनुभूति होगी।

Read More : Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, ‘एक राखी साइबर जागृति’ अभियान को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

भोपाल में 1.30 करोड़ की लागत से बन रही सोमनाथ मंदिर की झांकी, कोलकाता के 40 कलाकार कर रहे तैयारसमिति के संरक्षक हरिओम खटीक ने बताया कि विट्ठल मार्केट ग्राउंड में पिछले 24 वर्षों से लगातार मां दुर्गा की भव्य झांकी सजाई जा रही है, जिसमें राजधानी समेत आसपास के जिलों से रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार हर साल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी यहां मां आदिशक्ति के दरबार में मत्था टेकने और पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। इस बार भी नौ दिनों तक महापूजा, आरती और विशाल हवन का आयोजन किया जाएगा।

Read More : Raigarh News: सड़क किनारे अवैध डीजल भंडारण का खुलासा, छाल पुलिस ने कार्रवाई में की 415 लीटर डीजल जब्त

नवरात्रि के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पूरे पंडाल और आसपास के परिसर में 24 घंटे निगरानी के लिए हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए समिति के स्वयंसेवकों की अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी, जो पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था संभालेंगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *