लखनऊ : अनिरुद्धाचार्य महाराज के विवादित बयान पर बवाल, बोले- वीडियो का आधा हिस्सा दिखाकर बनाया मुद्दा

लखनऊ : सोशल मीडिया पर चर्चित कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक वीडियो वायरल होने के बाद उनका विरोध तेज हो गया है। वीडियो में वह लड़कियों पर टिप्पणी करते नजर आए, जिससे विवाद खड़ा हो गया। इस मामले पर बात करते हुए अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि वीडियो का केवल एक छोटा हिस्सा ही वायरल किया गया है, जबकि पूरी बात का संदर्भ समझना जरूरी है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी भाषा कुछ लोगों को गलत लगी हो, लेकिन उन्होंने बताया कि उनका मूल संदेश चरित्र और नैतिकता के बारे में था।

Devastating disaster : उत्तराखंड आपदा पर करन माहरा का सरकार पर गंभीर आरोप, बीजेपी ने राजनीति करने का लगाया आरोप

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि वायरल वीडियो का जो हिस्सा चल रहा है वह केवल 30 सेकेंड का है, जबकि पूरा वीडियो लगभग छह मिनट का है। उन्होंने बताया कि गांव की सामान्य भाषा में मुंह मारना कहना आम बात है और उन्होंने माना कि शायद उनकी भाषा गलत रही हो, लेकिन प्रेमानंद जी महाराज के शब्दों पर जो विरोध हुआ वह संतों का था, भाषा का नहीं।

Devastating disaster : उत्तराखंड आपदा पर करन माहरा का सरकार पर गंभीर आरोप, बीजेपी ने राजनीति करने का लगाया आरोप

विवादित बयानों के सवाल पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि उन्होंने पुरुषों और महिलाओं दोनों से चरित्रवान बनने की बात कही है। उन्होंने बॉलीवुड पर भी सवाल उठाया और कहा कि बॉलीवुड ने भगवान श्रीकृष्ण का अनादर किया है। उन्होंने फिल्मी डायलॉग “तुम करो तो रासलीला, और मैं करूं तो कैरेक्टर ढीला” बोलकर बॉलीवुड की आलोचना की।

Devastating disaster : उत्तराखंड आपदा पर करन माहरा का सरकार पर गंभीर आरोप, बीजेपी ने राजनीति करने का लगाया आरोप

इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड के स्टार्स द्वारा पान-मसाला और गुटखे के प्रचार पर भी सवाल उठाए और सरकार से मांग की कि इन चीजों पर बैन लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लोग बोलते हैं, लेकिन गुटखे के प्रचार को रोकने वाला कोई नहीं है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका विरोध जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories