Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh बच्चों के भविष्य पर हावी शराब का ठेका…वीडियो…….

बच्चों के भविष्य पर हावी शराब का ठेका…वीडियो…….

छतरपुर। गंज गांव में स्थित हायर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों ने आज मंगलवार को जनसुनवाई में पहुँचकर कलेक्टर से स्कूल के पास स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग की। बच्चों का कहना है कि दुकान के चलते स्कूल के वातावरण पर बुरा असर पड़ रहा है और पढ़ाई में बाधा आ रही है।

छात्रों ने स्पष्ट कहा कि स्कूल के पास शराब दुकान होना उनके भविष्य और सुरक्षा के लिए खतरनाक है। बच्चों ने प्रशासन से अपील की कि शराब दुकान को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर विशा माधवानी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि जल्द ही दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की इस पहल की जनसुनवाई में मौजूद लोगों ने भी सराहना की।

यह मामला क्षेत्र में शराब दुकानों की अनुचित लोकेशन को लेकर प्रशासन की गंभीरता की परीक्षा बन गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here