HomeNational‘leg pees’ vivaad : ‘लेग पीस’ विवाद ने ली हिंसक रूप :...

‘leg pees’ vivaad : ‘लेग पीस’ विवाद ने ली हिंसक रूप : अमरोहा में युवक की पिटाई, अस्पताल ने FIR के बिना इलाज से किया इंकार

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

‘leg pees’ vivaad : अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक युवक को बिरयानी में ‘लेग पीस’ मांगना इतना महंगा पड़ गया कि उसकी जान खतरे में पड़ गई। नगर कोतवाली इलाके के दबंग होटलकर्मियों ने युवक को बीच सड़क पर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

‘leg pees’ vivaad : मामूली बात पर हुई बेरहमी से पिटाई

यह पूरी घटना अमरोहा के नगर कोतवाली इलाके के कैलसा बाईपास स्थित एक होटल की है।

  • विवाद की वजह: युवक बिरयानी खाने होटल गया था। जैसे ही उसकी प्लेट लगी, उसने बिरयानी विक्रेता से लेग पीस की मांग कर दी।
  • मारपीट: बस इतनी सी बात पर बिरयानी विक्रेता को गुस्सा आ गया। आरोप है कि बिरयानी विक्रेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को लाठी-डंडों और मुक्कों से बेरहमी से पीटा।
  • गंभीर चोट: मारपीट इतनी भयानक थी कि युवक लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा।

‘leg pees’ vivaad : अस्पताल ने इलाज से किया इनकार

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, यहाँ एक चौंकाने वाली बात सामने आई। अस्पताल के कर्मचारियों ने घायल का इलाज करने से इनकार कर दिया और कहा कि “पहले कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ, तब इलाज होगा।”

आखिरकार, युवक के परिजन कोतवाली भागे, वहाँ से रिपोर्ट लिखवाई और तब कहीं जाकर घायल युवक को इलाज मिल सका।

‘leg pees’ vivaad : पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन घटना के 24 घंटे से भी ज्यादा बीत जाने के बाद भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस दबंग होटलकर्मियों पर कार्रवाई करने से बच रही है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here