फैक्ट्री में मजदूर की दर्दनाक मौत, सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल

Parivesh
फैक्ट्री में मजदूर की दर्दनाक मौत, सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल

धरसींवा, रायपुर: धरसींवा क्षेत्र की जगदीश इस्पात फैक्ट्री में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। घटना रात करीब 1:30 बजे की है, जब फैक्ट्री परिसर में सो रहे मजदूर के ऊपर पीछे से आ रही हाइड्रा वाहन का पहिया चढ़ गया। हादसे के वक्त हाइड्रा चालक वाहन को रिवर्स कर रहा था, लेकिन उसके साथ कोई हेल्पर मौजूद नहीं था, जिससे हादसा टाला नहीं जा सका। मृतक मजदूर की पहचान हाल ही में नियुक्त किए गए एक श्रमिक के रूप में हुई है, जो मात्र दो दिन पहले ही ड्यूटी पर आया था।

घटना के बाद घायल मजदूर को तुरंत चरौदा स्थित मर्चुरी ले जाया गया, लेकिन परिजनों को सूचना नहीं दी गई। शव दोपहर 12 बजे के बाद परिजनों को सौंपा गया, जिससे आक्रोश फैल गया। मौके पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने पुलिस से बातचीत कर परिजनों को शव दिलवाया। संगठन ने इस्पात प्रबंधन पर मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *