Sunday, March 22, 2026
18.1 C
Raipur

KRK Firing Case : फायरिंग केस में बुरे फंसे KRK! स्वीकारा फायरिंग का आरोप, हुए अरेस्ट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई के ओशिवारा इलाके में 18 जनवरी को हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में शुक्रवार देर रात पुलिस ने केआरके को हिरासत में लिया। जांच के दौरान केआरके ने फायरिंग की बात स्वीकार की, लेकिन उन्होंने किसी को नुकसान पहुंचाने से इनकार किया।

केआरके ने दिया बयान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, केआरके ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने लाइसेंसी बंदूक से दो राउंड फायर किए। पुलिस ने उनकी बंदूक जब्त कर ली है और मामले की कागजी कार्रवाई जारी है। औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Read More : जगदलपुर: दंतेश्वरी मंदिर में चोरी, लाखों के सोने के जेवर गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

फायरिंग की घटना का विवरण

जांच में पता चला कि नालंदा सोसायटी की दूसरी और चौथी मंजिल से गोलियां बरामद हुईं। दूसरी मंजिल पर लेखक और निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा, जबकि चौथी मंजिल पर संघर्षरत मॉडल प्रतीक बैद रहते हैं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस जांच

ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी संजय चव्हाण के नेतृत्व में 18 पुलिसकर्मियों की टीम और क्राइम ब्रांच की अलग यूनिट्स ने केस की जांच शुरू की। गोलियों के निशान और वीडियो फुटेज की मदद से पुलिस घटनाक्रम का पता लगा रही है।

केआरके का विवादित इतिहास

कमाल आर खान उर्फ केआरके का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है। 1 जनवरी 1975 को उत्तर प्रदेश के देवबंद में जन्मे केआरके ने 2008 में फिल्म ‘देशद्रोही’ से पहचान बनाई। इसके बाद वह ‘बिग बॉस 3’ में भी नजर आए और सोशल मीडिया पर विवादित बयानों और तीखे फिल्म रिव्यू के लिए मशहूर हुए।

ओशिवारा फायरिंग केस ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया है। पुलिस की आगे की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories