कोंडागांव। Kondagaon News : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में शुक्रवार को आयोजित कबड्डी मैच के दौरान एक भयानक हादसा हो गया। खेल के समय अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। इसी दौरान मैदान में लगाया गया टेंट उड़कर 11 केवी बिजली की तार से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से 3 खिलाड़ियों की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग बेहोश हो गए।
Kondagaon News : घटना की जानकारी मिलने पर जिला भाजपा अध्यक्ष सेवक राम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि तुरंत अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. भारती ने बताया कि कुल 6 लोगों को लाया गया, जिनमें से तीन की मौत पहले ही हो चुकी थी और बाकी तीन का इलाज जारी है।
हादसे ने खेल और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है और आगे की जांच जारी है।













