निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया है। यह निर्णय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के स्पष्ट निर्देशों के बाद लिया गया। बीते कुछ समय से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा था, जिसके चलते मुस्तफिजुर को IPL में शामिल किए जाने का विरोध तेज हो गया था।
BCCI के निर्देश के बाद KKR का आधिकारिक ऐलान
KKR ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि,
“BCCI के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और आपसी विचार-विमर्श के बाद मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज किया गया है। IPL नियमों के तहत फ्रेंचाइजी को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चुनने की अनुमति दी गई है, जिसकी जानकारी समय पर साझा की जाएगी।”
हिंसा के बीच बढ़ा विरोध, बोर्ड को लेना पड़ा फैसला
बांग्लादेश में बीते 14 दिनों के भीतर चार हिंदुओं की हत्या की खबरों के बाद भारत में विरोध और तेज हो गया था। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों तक, मुस्तफिजुर को IPL से बाहर करने की मांग उठने लगी थी। इसी पृष्ठभूमि में BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालातों को देखते हुए KKR को यह निर्देश दिया गया है।
Read More : BCCI का बड़ा फैसला! 9.20 करोड़ के बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को KKR स्क्वॉड से रिलीज़ करने का निर्देश
रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को हरी झंडी
BCCI ने यह भी साफ किया है कि KKR यदि चाहे तो मुस्तफिजुर की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकती है। IPL 2026 का आगाज 26 मार्च से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।
IPL और करियर में मुस्तफिजुर का रिकॉर्ड
मुस्तफिजुर रहमान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी कटर्स, स्लोअर गेंदों और डेथ ओवर की गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
-
IPL 2025 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 3 मैच खेले
-
इन मुकाबलों में 4 विकेट हासिल किए
-
दिल्ली ने उन्हें 6 करोड़ रुपये में शामिल किया था
6 सितंबर 1995 को जन्मे मुस्तफिजुर ने 2015 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री की थी। कई चोटों से उबरने के बावजूद वे बांग्लादेश की लिमिटेड ओवर टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।











