Sunday, February 8, 2026
21.1 C
Raipur

Kidnapping : राजगढ़ में फिल्मी स्टाइल में अपहरण-लाइटर पिस्टल से धमकाकर युवक को अगवा किया, चार घंटे में पुलिस ने छुड़ाया, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Kidnapping : सुरेश नागर/राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक का फिल्मी अंदाज़ में अपहरण कर लिया। यह घटना ब्यावरा के कांसौरकलां खुर्द गांव की है। आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और लाइटर पिस्टल से फायरिंग की एक्टिंग करते हुए युवक को धमकाया और जबरन बाइक पर बैठाकर ले भागे।

अपहृत युवक की पहचान रोहित वर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपहरण की वजह 12 लाख रुपये की कथित उधारी थी, जो रोहित के पिता ने आरोपियों में से एक से ली थी। घटना के समय रोहित के चाचा मौके पर मौजूद थे। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपहरणकर्ताओं का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन ट्रॉली रास्ते में पलट गई।

चाचा ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसे पुलिस ने तुरंत सुराग के तौर पर इस्तेमाल किया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और महज चार घंटे में अपहृत युवक को मधुसूदनगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया।

ब्यावरा सिटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने जानकारी दी कि एक आरोपी संदीप को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी देवराज फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Read More : MP NEWS : भोपाल में फिर सड़क हादसा: सिटी बस गड्ढे में धंसी, यात्री बाल-बाल बचे, दो दिन में दूसरी घटना ने खोली सिस्टम की पोल

पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपियों ने जिस हथियार से धमकाया था, वह कोई असली पिस्टल नहीं थी, बल्कि एक लाइटर पिस्टल थी जो देखने में असली लगती है लेकिन वह केवल आग जलाने के काम आती है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि कहीं इसमें और लोग शामिल तो नहीं हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी  और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Latest YouTube Shorts

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds