Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh katni-student-protest: कटनी में हाई स्कूल की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन,...

katni-student-protest: कटनी में हाई स्कूल की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, खाली बस्ता सौंपकर लगाई गुहार

0
55

katni-student-protest: कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत ग्राम चरगवा में हाई स्कूल की मांग को लेकर छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। गांव में हाई स्कूल नहीं होने से नाराज छात्र अपने परिजनों और समाजसेवियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और खाली बस्ता सौंपकर प्रशासन से स्कूल खोलने की मांग की।

छात्र हाथों में पंपलेट लेकर “हमें हमारा स्कूल दे दो” के नारे लगाते नजर आए। उनका कहना है कि गांव से स्कूल की दूरी करीब 8 किलोमीटर है, जिसके कारण उन्हें रोजाना लंबा सफर तय करना पड़ता है।

katni-student-protest: छात्रों ने बताया कि वे सुबह 6 बजे घर से निकलते हैं और शाम 6 बजे वापस पहुंचते हैं। ऐसे में पढ़ाई के लिए समय और ऊर्जा दोनों नहीं बचते। कई बच्चों ने कहा कि लगातार परेशानी के कारण कुछ छात्र आगे की पढ़ाई छोड़ने तक को मजबूर हो रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपना खाली बैग अपर कलेक्टर को सौंपते हुए जल्द हाई स्कूल शुरू कराने की मांग की।

katni-student-protest: समाजसेवी अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि चरगवा गांव में लंबे समय से हाई स्कूल की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल की सुविधा नहीं होने से बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसी वजह से ग्रामीणों और छात्रों ने प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए यह प्रदर्शन किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here