KATNI NEWS : कटनी : कटनी जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोशनी सिंह नामक महिला ने अपने घर में शैंपू का सेवन कर लिया जिसे तत्काल परिवार के लोग कटनी के जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
KATNI NEWS : कटनी कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने शैंपू का सेवन किया है और यह कहां नहीं जा सकता कि उसकी मौत का कारण क्या है फिलहाल डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला की मौत का कारण क्या है लेकिन महिला अपने घर पर शैंपू का सेवन की है यह बात सामने आ रही है।











