Katni News : कटनी। जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के चरगवां गांव में शुष्क दिवस (Dry Day) होने के बावजूद अवैध रूप से शराब की सप्लाई किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दशहरे के जुलूस के दौरान शराब ले जा रही ठेकेदार की एक गाड़ी को रंगे हाथ पकड़ा लिया और शराब लेकर जा रहे युवक की जमकर पिटाई कर दी।
Katni News : ग्रामीणों ने शराब सप्लाई को रोका
जानकारी के अनुसार, विजयादशमी के चलते घोषित शुष्क दिवस पर जब गांव से दशहरे का जुलूस निकल रहा था, तभी ग्रामीणों ने शराब ठेकेदार की एक गाड़ी को देखा। ग्रामीणों को शक हुआ कि गाड़ी में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को घेर लिया और उसमें रखे शराब के जखीरे को पकड़ लिया।
युवक की पिटाई, पुलिस ने बचाया
गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही शराब लेकर जा रहे युवक की पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और ग्रामीणों के चंगुल से घायल युवक को बचाया।
READ MORE : अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल, 10 अक्टूबर तक हल्की बारिश; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी….
पुलिस ने ठेकेदार की गाड़ी को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शुष्क दिवस पर शराब की अवैध सप्लाई को लेकर प्रशासन के दावों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।













