Kannada Blockbusters : मुंबई। कन्नड़ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केडी – द डेविल’ का टीज़र हाल ही में मुंबई में बेहद भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही, लेकिन सबसे ज़्यादा सुर्खियों में रही संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी की दमदार वापसी। करीब दो दशकों बाद दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे, और फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है।
