kanker News: कांकेर :कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी समाज ने प्रशासन पर कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। समाज का कहना है कि वे लंबे समय से इस क्षेत्र में बांग्लादेशियों की अवैध मौजूदगी का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
kanker News: हाल ही में पखांजूर में दो बांग्लादेशी नागरिक – प्रशांत बैरागी और उसके पुत्र सुकृति बैरागी को अवैध रूप से भारत में निवास करने और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। तहसीलदार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों का वीजा जब्त कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया।
kanker News: सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैया उसेंडी ने प्रशासन से मांग की है कि सिर्फ अवैध नागरिकों को ही नहीं, बल्कि उनके लिए फर्जी दस्तावेज बनाने में संलिप्त व्यक्तियों और अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पखांजूर क्षेत्र में गहराई से जांच करनी चाहिए, क्योंकि यह मामला अब गंभीर होता जा रहा है।
kanker News: जांच में सामने आया कि प्रशांत बैरागी और उसका बेटा सुकृति बैरागी, जो मूल रूप से बांग्लादेश के जिला खुलना स्थित औसखली गांव के निवासी हैं, वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी पखांजूर के ग्राम पीव्ही 127 में रह रहे थे। प्रशांत ने अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय को गुमराह किया और फर्जी दस्तावेज जमा किए। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय आदिवासी समाज में आक्रोश है और वे व्यापक स्तर पर जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।











