Tuesday, May 26, 2026
36.1 C
Raipur

Journlist Mukesh Chandrakar :5 अफसर गिरफ्तार: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 5 अफसरों को किया गया गिरफ्तार, मारकर सेप्टिक टंकी में डलवा दिया था …

Journlist Mukesh Chandrakar : बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बुधवार को जांच कर रही टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर तहलका मचा दिया। पकड़े गए अधिकारियों में दो रिटायर्ड कार्यपालन अभियंता (EE), एक वर्तमान EE, एक SDO और एक सब-इंजीनियर शामिल हैं। सभी को दो दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और पूछताछ जारी है।

 

READ MORE: Amazon Great Freedom Festival 2025: iPhone 15 पर भारी छूट, अब सिर्फ इतने में मिलेगा ये प्रीमियम स्मार्टफोन!

Journlist Mukesh Chandrakar :हत्या के पीछे ठेकेदार और विभागीय गठजोड़ का शक

Journlist Mukesh Chandrakar :मुकेश चंद्राकर एक स्वतंत्र पत्रकार थे, जो बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार का लगातार खुलासा कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया और अपने वीडियो पोर्टल पर घटिया सड़क निर्माण कार्य को उजागर किया था। बताया जाता है कि इन रिपोर्टों से नाराज होकर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर — जो खुद मुकेश का रिश्तेदार भी था — ने उनकी हत्या की साजिश रची।

Journlist Mukesh Chandrakar :रिमांड पर :
1. सुरेश चंद्राकर

Journlist Mukesh Chandrakar :अग्रिम जमानत पर :
1. बी. एल ध्रुव – तत्कालीन कार्यपालन अभियंता
2. आर.के. सिन्हा – SDO
3. जी.एस. कोडोपी – उप अभियंता

Journlist Mukesh Chandrakar :आज गिरफ्तार :-
1. डी.आर. साहू (सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता)
2. वी.के. चौहान (सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता)
3. एच.एन. पात्र – तत्कालीन कार्यपालन अभियंता
4. प्रमोद सिंह कंवर – SDO बीजापुर
5. संतोष दास – उप अभियंता, जगदलपुर

Journlist Mukesh Chandrakar :सेप्टिक टैंक से मिली थी लाश, हैदराबाद से पकड़ा गया मास्टरमाइंड

Journlist Mukesh Chandrakar :1 जनवरी 2025 को मुकेश चंद्राकर अपने घर से निकले और फिर वापस नहीं लौटे। 3 जनवरी को उनकी लाश एक बंद पड़े सेप्टिक टैंक से बरामद हुई। इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।

Journlist Mukesh Chandrakar :अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: विभागीय मिलीभगत सामने

Journlist Mukesh Chandrakar :बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गोवर्ना ने पुष्टि की कि हत्या मामले में PWD से जुड़े पांच अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें दो सेवानिवृत्त EE भी शामिल हैं। इससे पहले राज्य के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर कुछ अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। एफआईआर में तत्कालीन EE बीएल ध्रुव, SDO आरके सिन्हा और उप अभियंता जीएस कोडोपी के नाम प्रमुख रूप से सामने आए थे।

Journlist Mukesh Chandrakar :जमीनी सच्चाई दिखाना बना जानलेवा

Journlist Mukesh Chandrakar :मुकेश चंद्राकर बीजापुर में नक्सल क्षेत्रों की चुनौतियों के बीच सच्चाई की रिपोर्टिंग कर रहे थे। वह अक्सर खुद जोखिम उठाकर जमीनी हालात जनता के सामने लाते थे। सोशल मीडिया और वीडियो पोर्टल के माध्यम से वे घटिया सड़क निर्माण जैसे मामलों पर आवाज उठा रहे थे, जिससे वे ठेकेदारों और भ्रष्ट अफसरों के निशाने पर आ गए थे।

 

 

READ MORE: MP Politics :नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में वन पट्टों को लेकर प्रदर्शन, फूल पत्ती पहनकर गांधी प्रतिमा के सामने किया नारेबाजी

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Latest YouTube Shorts

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories