Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh MP Politics :नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में वन पट्टों को...

MP Politics :नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में वन पट्टों को लेकर प्रदर्शन, फूल पत्ती पहनकर गांधी प्रतिमा के सामने किया नारेबाजी

MP Politics
MP Politics

MP Politics : भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के सत्र के तीसरे दिन आदिवासी अधिकारों को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के सामने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया, जहां विधायकों ने पत्तों की मालाएं पहनकर विरोध जताया।

READ MORE:  Crime News :गोलीबारी में घायल युवक की मौत, देर शाम दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई फायरिंग, इलाके में तनाव

MP Politics :प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकार छीन रही है। वन पट्टों की निरस्ती, जमीन से बेदखली और पेसा कानून को जमीन पर लागू न करने जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा।

MP Politics :पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2006 में जो वन अधिकार कानून लागू किया था, उसे मौजूदा सरकार सही ढंग से लागू नहीं कर रही है। वर्षों से अपनी जमीन पर खेती कर रहे आदिवासियों को बेदखल किया जा रहा है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।

MP Politics :कांग्रेस ने चेतावनी दी कि आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी इस मुद्दे को सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह मजबूती से उठाएगी।

 

READ MORE: Indore News: इंदौर में बेटी ने पेश की मिसाल, पिता को बचाने के लिए देगी अपना लिवर

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here