Wednesday, April 1, 2026
27.5 C
Raipur

Jodhpur Accident: दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसा टेंपो ट्रैवलर, 15 लोगों की मौत, कई घायल

Jodhpur Accident: जोधपुर : जोधपुर जिले के फलोदी क्षेत्र में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। हादसा भारतमाला एक्सप्रेसवे पर मतोड़ा थाना क्षेत्र के हनुमान सागर चौराहे के पास हुआ, जब तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर एक खड़े ट्रक में जा घुसा। टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग जोधपुर के सूरसागर इलाके के निवासी थे और बीकानेर के कोलायत मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

Jodhpur Accident: पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत की पुष्टि की। तीन घायलों को ओसियां अस्पताल से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर रेफर किया गया है। डीएसपी अचलसिंह देवड़ा ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो ट्रैवलर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। कई शव वाहन के मलबे में फंस गए थे, जिन्हें निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

READ MORE : Digital Arrest Fraud : पुलिस की सतर्कता से बड़ा डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड बेनकाब, एडवोकेट को बनाया गया था निशाना

Jodhpur Accident: फलोदी थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के थे और कोलायत दर्शन के बाद लौट रहे थे। मौके पर पुलिस, SDRF और राहत दल ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

Jodhpur Accident: हादसे की खबर मिलते ही जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश माथुर मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और कम दृश्यता हादसे की मुख्य वजह रही।

Jodhpur Accident: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख जताया और जिला प्रशासन को घायलों के इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।

Jodhpur Accident: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है और उन्होंने मृतकों के परिवारों को सांत्वना तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories