रायपुर। Job Fair Today : शहर के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। रायपुर में सोमवार, 6 मई को एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 2225 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यह आयोजन पुराना पुलिस हेडक्वार्टर परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में किया जा रहा है।
यह प्लेसमेंट कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जहां 18 से 35 वर्ष की उम्र के युवा भाग ले सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की देखरेख में होगी।
इस जॉब फेयर में प्राइवेट सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां, जैसे कि अपोलो फार्मेसी लिमिटेड, फिनोवामेडोरगा प्राइवेट लिमिटेड और स्विगी लिमिटेड, भाग लेंगी। ये कंपनियां विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास कम से कम 10वीं, ग्रेजुएशन, ANM या MPW कोर्स की डिग्री होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से लेकर 30,000 रुपये तक की मासिक सैलरी दी जाएगी।
जरूरी बातें:
तारीख: सोमवार, 5 मई
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्थान: जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय, रायपुर
उम्र सीमा: 18 से 35 वर्ष
योग्यता: 10वीं, ग्रेजुएट, ANM, MPW
कंपनियां: अपोलो फार्मेसी, फिनोवामेडोरगा, स्विगी
सैलरी: ₹12,000 से ₹30,000 प्रति माह
इस जॉब फेयर का मकसद रायपुर और छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है।











