MP News: दतिया उपचुनाव प्रचार के बीच खेत पहुंचे जीतू पटवारी, ट्रैक्टर चलाकर किसानों संग किया काम, वीडियो वायरल

Anuj Nirala

MP News: दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का अलग अंदाज देखने को मिला। जनसंपर्क के दौरान वे सीधे किसानों के खेत में पहुंचे और ट्रैक्टर चलाकर धान की रोपाई की तैयारी में हाथ बंटाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जनसंपर्क के दौरान किसान के खेत पहुंचे

चुनावी प्रचार के सिलसिले में जीतू पटवारी दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनार पहुंचे थे। जनसंपर्क के दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खेत में काम कर रहे किसानों पर पड़ी। खेत में किसान कालीचरण पटेल के बेटे जयदीप पटेल ट्रैक्टर से धान रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे।किसानों को काम करते देख जीतू पटवारी सीधे खेत में उतर गए और उनसे बातचीत की।

MP Politics: दतिया उपचुनाव के बीच कांग्रेस में सियासी हलचल तेज दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और निजी संपर्कों से बनाई दूरी, BJP का तंज— ‘कांग्रेस ने कर दिया साइडलाइन’

खुद संभाली ट्रैक्टर की कमान

MP News: बातचीत के बाद जीतू पटवारी स्वयं ट्रैक्टर पर बैठ गए और कुछ देर तक ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई और धान रोपाई की तैयारी में किसानों का सहयोग किया। उनके इस अंदाज को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता भी उत्साहित नजर आए।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कई लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MP News: खेत में ट्रैक्टर चलाते जीतू पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक इसे किसानों के प्रति जुड़ाव का संदेश बता रहे हैं, जबकि राजनीतिक हलकों में भी इस वीडियो की चर्चा हो रही है।

MP Monsoon Session 2026: विधानसभा के बाहर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा; UCC विधेयक को लेकर भी तेज हुई सियासत

उपचुनाव प्रचार में जुटे हैं जीतू पटवारी

MP News: इन दिनों जीतू पटवारी दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में लगातार जनसभाएं और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। चुनावी दौरे के दौरान गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल में नेताओं के इस तरह के जनसंपर्क और प्रतीकात्मक कार्यक्रम मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करते हैं। हालांकि इसका चुनावी परिणाम पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह आने वाले समय में ही स्पष्ट होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *