Sunday, March 29, 2026
30.1 C
Raipur

Jharkhand News : इंस्टाग्राम वाले ‘अमीर’ प्रेमी के लिए 1400 किमी दूर पहुंची महिला, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Jharkhand News : दुमका (झारखंड)। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक महिला को अपने पति और तीन बच्चों से दूर 1400 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश तक ले गई। हालांकि, करीब एक महीने बाद पुलिस ने उसे सकुशल ढूंढकर वापस घर पहुंचाया।

Jharkhand News : जानकारी के मुताबिक, महिला के पति ने 12 जनवरी को सरैयाहाट थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से लंबे समय से बातचीत कर रही थी, जिसको लेकर घर में विवाद होता था। इसी बीच वह अचानक घर छोड़कर चली गई।

Jharkhand News : पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की, जो आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में मिली। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और महिला को खोज निकाला।

Jharkhand News : जांच में सामने आया कि महिला सोशल मीडिया पर मिले व्यक्ति के खुद को संपन्न परिवार से होने के दावे से प्रभावित हो गई थी और उसके साथ नया जीवन शुरू करना चाहती थी। लेकिन जब वह मछलीपट्टनम पहुंची तो हकीकत अलग निकली। जिस व्यक्ति को वह अमीर समझ रही थी, वह दिहाड़ी मजदूर निकला और फूस की झोपड़ी में रहता था।

Jharkhand News : पूछताछ में महिला ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश में ही रहकर कपड़ा फैक्ट्री में काम करना चाहती थी और घर लौटने में झिझक रही थी। हालांकि, परिजनों की समझाइश के बाद वह वापस आने को तैयार हो गई।

Jharkhand News : सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार के अनुसार, महिला को सुरक्षित घर लाया गया है। उसके पति ने भी उसे स्वीकार कर लिया है। महिला के दो बेटे (8 और 9 वर्ष) और चार साल की एक बेटी है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ रह रही है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों पर भरोसा करने को लेकर एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories