Jharkhand Crime News : पति को बेडरूम में दिखा जीजा-साली का रासलीला, फिर हुआ ये कांड….

0
136
Jharkhand Crime News
Jharkhand Crime News

गोड्डा, झारखंड। Jharkhand Crime News : झारखंड के गोड्डा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पति-पत्नी और वो का मामला हत्या तक पहुँच गया। यहाँ एक महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी, क्योंकि पति ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

Jharkhand Crime News : पुलिस के मुताबिक, मृतक सहबुल (जिसकी शादी 2010 में बांका रानीडीह फूदन टोला की मोसीना से हुई थी और उनके दो बच्चे थे) मजदूरी कर घर लौटा। 14 जुलाई को देर शाम जब सहबुल अपने घर में दाखिल हुआ, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी मोसीना बेडरूम में अपने जीजा अंसारी के साथ संबंध बना रही थी।

पति को सामने देख पत्नी के होश उड़ गए। उसने तुरंत माफी मांगने के बहाने पति के पैरों में गिरकर उसके पैर पकड़ लिए और उसे खींचकर गिरा दिया। इसी बीच, जीजा अंसारी भी वहाँ आ गया और उसने सहबुल का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया।

Jharkhand Crime News

इस पूरे खौफनाक मंजर का गवाह सहबुल का 10 वर्षीय बेटा अताउल था। उसने ही बाद में लोगों को बुलाकर पूरी घटना की जानकारी दी। अताउल ने बताया कि उसकी माँ और मौसा (जीजा) ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है और उसे भी धमकी दी है कि अगर उसने पुलिस को कुछ बताया तो उसे भी मार दिया जाएगा।

बच्चों के खुलासे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसआई मुकेश कुमार और रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे कब्जे में लिया और आरोपी पत्नी मोसीना को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी जीजा अंसारी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश जारी है। यह घटना समाज में नैतिक मूल्यों के पतन और जघन्य अपराधों की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here