Janman Yojana : रायपुर। प्रधानमंत्री जनमन योजना (PM-JANMAN) के अंतर्गत भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को 375.71 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 6,569.56 मीटर लंबाई के कुल 100 पुलों की स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति 2025–26 बैच–II के अंतर्गत दी गई है। इसके साथ ही राज्य को अब तक 715 सड़कें (कुल लंबाई 2,449 किलोमीटर) और 100 पुलों की स्वीकृति मिल चुकी है। इस बड़ी सौगात पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वीकृति केवल निर्माण कार्यों के लिए नहीं, बल्कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य में इस योजना के माध्यम से विकास, विश्वास और समावेश की नई राह तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसे ‘विकसित भारत @2047’ की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक बताया।
CG News : ढालसिंह की शिकायत से खुला राज, “सरकारी बाबू” निकला ठग
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार केंद्र की भावना के अनुरूप इन सभी परियोजनाओं को फास्ट ट्रैक मोड पर गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा करेगी। इन सड़कों और पुलों के निर्माण से आदिवासी बहुल दुर्गम क्षेत्रों में जीवन सुगमता के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, बाजार और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ाव सुनिश्चित हो सकेगा।
CG News : ढालसिंह की शिकायत से खुला राज, “सरकारी बाबू” निकला ठग
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाए। साथ ही स्थानीय जनसुनवाई, मॉनिटरिंग और समयबद्ध प्रगति रिपोर्टिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि योजनाओं के लाभ सही समय पर ज़रूरतमंदों तक पहुंच सकें।
CG News : ढालसिंह की शिकायत से खुला राज, “सरकारी बाबू” निकला ठग
राज्य सरकार को उम्मीद है कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में पीवीटीजी समुदायों के जीवन में एक सकारात्मक और ऐतिहासिक बदलाव आएगा। यह योजना आदिवासी अंचलों को सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कड़ी साबित होगी।













