Janjgir Crime: पामगढ़ में अवैध कच्ची महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Janjgir Crime:

Janjgir Crime: जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

पुलिस के मुताबिक, पामगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए अपने पास रखे हुए है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रविदास महंत (43), निवासी सरखो चौकी नैला, वर्तमान पता पामगढ़, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2 हजार रुपये बताई गई है।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Janjgir Crime: कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

Janjgir Crime: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार कोशले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, सीताराम सूर्यवंशी और आकाश कलोसिया की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *