Janjgir Crime: रात में घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; न्यायिक रिमांड पर भेजा

Sanjay Sahu
Janjgir Crime

Janjgir Crime: जांजगीर /बलौदा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुनील यादव (25), निवासी मदनपुरगढ़, थाना बलौदा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे आरोपी सुनील यादव पर घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने का आरोप है। घटना की शिकायत मिलने के बाद बलौदा थाने में अपराध क्रमांक 453/2026 दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की धारा 74, 332(सी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भागने की कोशिश में है। इसके बाद टीम ने संभावित ठिकाने पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं डॉ. मेखलेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Janjgir Crime: पुलिस ने मामले में आगे की विवेचना जारी रखने की बात कही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को, टिकेश्वर राठौर, जयराम बिंझवार और बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *