Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur bishrampur manyata cbse12th topper:डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर की छात्रा मान्यता जायसवाल ने...

bishrampur manyata cbse12th topper:डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर की छात्रा मान्यता जायसवाल ने किया टॉप

bishrampur manyata cbse12th topper:डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर की छात्रा मान्यता जायसवाल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है। मान्यता ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया।

मान्यता की इस सफलता से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता मुकेश कुमार जायसवाल और माता नम्रता जायसवाल ने बेटी की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का कारण बताया।

स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों ने मान्यता को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मान्यता की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने भी मान्यता जायसवाल को शानदार सफलता पर बधाई दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here