Rajnandgaon News:नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: पिकअप से 41 किलो गांजा जब्त, 20.59 लाख की खेप छोड़कर फरार हुए तस्कर

Sanjay Sahu
Rajnandgaon News

Rajnandgaon News:राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 41.195 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 20 लाख 59 हजार 750 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान तस्कर नाकाबंदी देखकर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

ओडिशा से आगरा ले जाई जा रही थी खेप

पुलिस के मुताबिक, NCB रायपुर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से टाटा योद्धा पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा लेकर आगरा की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस और NCB की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुद्वारा चौक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

नाकाबंदी देख वाहन छोड़कर भागे आरोपी

नाकाबंदी देख संदिग्ध वाहन चालक ने पिकअप को चेकिंग पॉइंट से करीब 300 मीटर पहले ही रोक दिया। इसके बाद वाहन में सवार दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

Rajnandgaon News:41 किलो से अधिक गांजा बरामद

Rajnandgaon News:तलाशी के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन से 41.195 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किया गया टाटा योद्धा पिकअप और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। जब्त किए गए गांजे, वाहन और अन्य सामान की कुल कीमत 28 लाख 65 हजार 750 रुपये आंकी गई है।

Rajnandgaon News:फरार आरोपियों की तलाश जारी

Rajnandgaon News:पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस एवं NCB की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *