Jagdalpur News: दो साल की बच्ची के गले में फंसा सेफ्टी पिन, डॉक्टरों ने दूरबीन से निकालकर बचाई जान

Sanjay Sahu
Jagdalpur News

Jagdalpur News: जगदलपुर। बस्तर जिले के मावलीबेडा में एक दो वर्षीय बच्ची के गले में सेफ्टी पिन फंसने का मामला सामने आया है। खेलते समय बच्ची ने गलती से सेफ्टी पिन निगल लिया, जो उसकी सांस की नली में जाकर अटक गया। इसके बाद उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से सेफ्टी पिन निकालकर बच्ची की जान बचाई।

Jagdalpur News: जानकारी के मुताबिक, दो वर्षीय मोनिका घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसने सेफ्टी पिन निगल लिया। पिन सांस की नली में फंसते ही बच्ची को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन बिना देर किए उसे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल लेकर पहुंचे।

जांच के बाद तत्काल शुरू किया उपचार

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की, जिसमें सेफ्टी पिन सांस की नली में फंसा पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया और दूरबीन पद्धति से सफलतापूर्वक पिन को बाहर निकाल दिया। समय पर उपचार मिलने से बच्ची की जान बच गई। प्रक्रिया के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है।

Jagdalpur News: डॉक्टरों ने पालकों को दी सावधानी बरतने की सलाह

Jagdalpur News: घटना के बाद डॉक्टरों ने छोटे बच्चों के माता-पिता से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों की पहुंच से सिक्के, सेफ्टी पिन, छोटे खिलौने, बीज और अन्य छोटी वस्तुओं को दूर रखना चाहिए। ऐसी वस्तुएं गलती से निगलने पर सांस की नली में फंस सकती हैं और गंभीर स्थिति पैदा कर सकती हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *