Jagdalpur News : सरकारी आवास में PWD इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…..

Parivesh

जगदलपुर। Jagdalpur News : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) में पदस्थ कार्यपालन अभियंता (Executive Engineer) डीएस नेताम का शव रविवार सुबह उनके सरकारी निवास में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर पुलिस को हार्ट अटैक से मौत की आशंका है, लेकिन अधिकारियों ने साफ कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि की जा सकेगी। घटनास्थल से किसी प्रकार की जबरदस्ती या बाहरी दखल की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

डीएस नेताम बस्तर क्षेत्र में एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी माने जाते थे। उनकी अचानक मौत की खबर से विभाग में शोक की लहर फैल गई है। कई अधिकारी और कर्मचारी उनके आवास पर पहुंच चुके हैं।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मामले में पुलिस ने क्या कहा?
थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नेताम का शव उनके कमरे में मिला है। शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु भी नहीं मिली है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *