जबलपुर – शहर में जल्द ही नमो मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। इस मैराथन का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवन और फिटनेस की दिशा में प्रेरित करना बताया गया है।
जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं। कलेक्टर ने विशेष रूप से कहा कि शहर के हर स्वास्थ्य नागरिक को नमो मैराथन में शामिल होना चाहिए, ताकि फिटनेस और सामूहिक उत्साह को बढ़ावा मिल सके।
नमो मैराथन का प्रारंभ शहर के राइट टाउन स्टेडियम से किया जाएगा और इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, खेल और सामूहिक भागीदारी का संदेश मिलेगा।











