Jabalpur News : जबलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरकार सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है जिसमे युवा आगे रहे। इनमें युवतियां भी शामिल है। वही अभी तक 1000 यूनिट रक्त का संग्रहण हो चुका है। रक्तदान शिविर जिला अस्पताल विक्टोरिया,सिविक सेंटर मढाताल स्थित गुजराती मंडल,सिविल अस्पताल रांझी, ज्ञानगंगा इंजियनियरिंग कॉलेज, श्रीराम इंजियनियरिंग कॉलेज, महाकौशल कॉलेज में लगाये गये हैं। इन छह रक्तदान शिविरों के साथ ही सिहोरा,पाटन,मझौली,पनागर,शहपुरा,कुंडम और बरगी के स्वास्थ्य केंद्रों में भी रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है…रक्तदाता सेल्फी लेकर हैशटैग.. को टैग कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकेंगे।
Jabalpur News : कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने रक्तदान कर चुके युवाओं से चर्चा की और उनके साथ ग्रुप फोटो भी लिए। कॉलेज में सेना के कुछ जवानों ने भी रक्तदान में हिस्सा लिया था। वही ऐसा रक्तदान शिविर में जबलपुर के जनप्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं….वही इस रक्तदान शहर में जबलपुर सांसद आशीष दुबे ने भी युवा महिलाओं बहनों एवं संसदीय क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि लोग रक्तदान शिविर केंद्र में पहुंचे और बढ़-चढ़कर रक्तदान करें वही एक छात्रा ने बहुत ही प्यारा संदेश देते हुए कहा कि हम किसी का जीवन बचा सके इसलिए मुझे प्रेरणा मिली है कि मैं भी इस रक्तदान शिविर में आई हूं और रक्तदान कर रही हूं और मैं अपील भी करना चाहती हूं लोगों से कि वह रक्तदान शिविर में आए और रक्तदान करें….











