Tuesday, February 17, 2026
21.3 C
Raipur

Jabalpur News : नर्मदापुरम में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, धारदार हथियार और मोटरसाइकिल लूट के आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: जबलपुर पुलिस ने शहर और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए लूट और चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी और दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में लूट का माल भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना तिलवारा के अंतर्गत, 9 और 10 सितंबर 2025 को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों और जिला नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के देहात थाना क्षेत्र में कई घटनाएं हुईं। इनमें धारदार हथियारों का इस्तेमाल कर लोगों को घायल करने के साथ उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगदी लूटने की वारदातें शामिल थीं।

घटना विवरण:

  • थाना तिलवारा: काल भैरव मंदिर के पास, रात 11 बजे एक डिलिवरी बॉय पर धारदार बका से हमला कर उसकी मोटरसाइकिल और नगदी लूट ली गई (मूल कीमत करीब 75,000 रुपये)।
  • थाना संजीवनीनगर: जसूजा सिटी हॉटल के पास दो ई-रिक्शा सवार युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर मोबाइल, दस्तावेज और नगदी लूट ली गई।
  • थाना गोरखपुर: बंदरिया तिराहा में मोटरसाइकिल चोरी की गई, कीमत लगभग 60,000 रुपये।
  • जिला नर्मदापुरम (होशंगाबाद) देहात: मोटरसाइकिल चोरी की गई, कीमत लगभग 70,000 रुपये।

इन घटनाओं की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत्त उपाध्याय, अति. पुलिस अधीक्षक दक्षिण शहर जबलपुर पल्लवी शुक्ला, और नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा संभाग आशीष जेन के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

टीम ने छानबीन कर मुख्य आरोपी मनौज उर्फ छोटू साहू (19) व दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया। आरोपी पहले भी चोरी, लूट और अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त पाए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी, धारदार हथियार से हमला और लूट की वारदातों को स्वीकार किया।

जप्त सामग्री:

  1. तीन मोटरसाइकिल
  2. दो एंड्रॉयड मोबाइल
  3. एक धारदार बका
  4. एक धारदार कटर
  5. कुल कीमत लगभग 4,00,000 रुपये

पुलिस की सराहनीय भूमिका:

इस सफलता में थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा, उप-निरीक्षक अभिषेक कैथवास, प्र.आर. 523 जयशंकर चौहान, प्र.आर.1179 दिनेश और आर.1573 राजेश गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण और नशे, चोरी और लूट के मामलों में आम जनता को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

20 फरवरी से शुरू होंगी छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुबह 9 बजे से परीक्षा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आगामी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds