Saturday, August 29, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीआईजी ने किया निरीक्षण...

Jabalpur News : जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीआईजी ने किया निरीक्षण और कार्यों का मूल्यांकन

जबलपुर। जबलपुर रेंज के डीआईजी अतुल सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की और इसमें सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

डीआईजी अतुल सिंह ने बताया कि यह निरीक्षण वार्षिक कार्यक्रम का हिस्सा है और इसका उद्देश्य कार्यों के दौरान उत्पन्न होने वाली परेशानियों को समय रहते दूर करना है। उन्होंने कर्मचारियों को समझाइश दी कि कैसे अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाकर आगामी दिनों में किसी भी तरह की समस्याओं से बचा जा सके।

निरीक्षण के बाद डीआईजी ने एक बैठक भी आयोजित की, जिसमें कार्यालय के कामकाज को और सुलभ और प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे निरीक्षण कार्यालय में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए किए जाते हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अतुल सिंह के निरीक्षण और बैठक से कर्मचारियों में कार्य के प्रति गंभीरता और सुधार की भावना बढ़ेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here