Jabalpur News :देबजीत देब/जबलपुर : मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कहलाने वाली नर्मदा के 5 किलोमीटर के दायरे तक प्रदेश सरकार ने शराब की बिक्री पर रोक लगाई है। बावजूद इसके पवित्र क्षेत्र कहलाने वाले इन इलाकों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है, इतना ही नहीं घरों से शराब बेची और खरीदी जा रही है और गली मोहल्ले अहातों में तब्दील हो चुके हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक रोक के बावजूद भी जवलपुर के गौरीघाट इलाके में बड़ी तादाद में शराब की तस्करी का गोरखधंधा चल रहा है।
Jabalpur News :हाल ही में सामने आए एक वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से घरों से शराब बेची जा रही है और लोग यहां आकर खरीद रहे हैं, साथ ही जगह-जगह मिलने वाली शराब को खरीद कर लोग खुलेआम इसका सेवन तक कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसका बाकायदा वीडियो बनाया और सरकारी अधिकारियों तक पहुंचाया लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, उनका कहना है कि अब इस मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
Jabalpur News :पवित्र क्षेत्र ग्वारीघाट से लगे इलाकों में शराब की खरीदी और बिक्री का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी अब कार्रवाई की बात कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो को संबंधित थाने के अधिकारी को भेज कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।













