Jabalpur News : जबलपुर : शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वकील और उसके मुवक्किल के बीच जमकर मारपीट हुई। वकील द्वारा अपने मुवक्किल को बेरहमी से पीटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह विवाद वकील की फीस को लेकर हुआ।
Jabalpur News : घटना एसडीएम कोर्ट के सामने हुई। कटंगी का रहने वाला राहुल कुमार, जिस पर जिलाबदर का मामला चल रहा है, अपनी मां के साथ पेशी पर आया था। आरोप है कि राहुल बिना वकील से मिले और बिना फीस दिए सीधे कोर्ट में हाजिर हो गया, जिससे वकील नाराज हो गया।
इसके बाद वकील ने राहुल और उसकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल हो रहे वीडियो में वकील को अपने मुवक्किल पर मुक्के बरसाते हुए साफ देखा जा सकता है। इस घटना ने कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।











