क्वेटा धमाके से दहला बलूचिस्तान, बीएनपी रैली को बनाया निशाना – 14 की मौत, 35 घायल….

Parivesh
क्वेटा धमाके से दहला बलूचिस्तान

क्वेटा धमाके से दहला बलूचिस्तान : क्वेटा, बलूचिस्तान : पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत एक बार फिर आतंकी हमले से दहल उठा है। क्वेटा के शाहवानी स्टेडियम के पास हुए एक भीषण धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 35 से अधिक लोग घायल हो गए। यह धमाका बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (BNP) की एक रैली के खत्म होने के तुरंत बाद हुआ।

क्वेटा धमाके से दहला बलूचिस्तान : पुलिस के अनुसार, यह हमला BNP नेता अख्तर मेंगल और उनके काफिले को निशाना बनाकर किया गया था। हालांकि, अख्तर मेंगल हमले में सुरक्षित बच गए। इस घटना में BNP के 13 कार्यकर्ताओं के मारे जाने की खबर है। हमले के बाद, मेंगल ने सोशल मीडिया पर अपनी सलामती की पुष्टि करते हुए अपने कार्यकर्ताओं की मौत पर गहरा दुख जताया।

धमाके की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे शांति के दुश्मनों की करतूत बताया। उन्होंने घटना की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। घटना के बाद पूरे क्वेटा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *