Jabalpur News : पिता ने बेटे को मारी गोली, प्रॉपर्टी में हक मांगने पर दूसरी पत्नी के साथ मिलकर किया हमला

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर जिले में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। मामला माढ़ोताल थाना क्षेत्र के शिवधाम नगर इलाके का है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक आकाश पटेल ने जब अपनी मां और खुद के लिए पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा, तो पिता ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

Jabalpur News : गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल आकाश किसी तरह थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित आकाश ने बताया कि उसके पिता पहले भी उस पर हमला कर चुके हैं और उस मामले में भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Jabalpur News : बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने 2012 में अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी की थी और अब वह आकाश पर पुराने केस को वापस लेने का दबाव बना रहा था। माढ़ोताल थाना पुलिस ने आरोपी पिता और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *