Jabalpur News: गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा और सनातन धर्म का प्रचार करने का प्रण लेकर निकले बाल योगी बलरामपुरी, 21 हजार की यात्रा कर पहुंचे संस्कारधानी

Sanjay Sahu
Jabalpur News:

Jabalpur News: जबलपुर -देबजीत देब : गौ माता को राष्ट्रमाता और सनातन धर्म का प्रचार करने त्र्यंबकेश्वर से निकले बाल योगी बलराम पूरी संस्कारधानी जबलपुर पहुंचे जहां चार धाम की 21 हजार किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचे संत बाल योगी बलरामपुरी ने बताया की गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से उन्होंने 2022 से उज्जैन महाकाल से अपनी पैदल यात्रा शुरू की.

Jabalpur News: जिसमें वह ठाकुर जी का पुष्पक विमान लेकर पैदल चार धाम यात्रा करीब 21 हजार किलोमीटर की यात्रा कर जबलपुर पहुंचे है यहां से पदयात्रा कर उज्जैन पहुंचेंगे।जिसके बाद पुनः वह 51 शक्तिपीठ की यात्रा पर पैदल निकलेंगे उनकी यात्रा 2038 में खत्म होगी।वहीं उन्होंने बताया की उनका उद्देश्य है की गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले साथ ही सनातन धर्म का प्रचार हो और आज के युवाओं को सनातन के प्रति विश्वाश और आस्था हो।क्योंकि हमारे बुजुर्गों ने जिस प्रकार सनातन धर्म की रक्षा कर सनातन का प्रचार किया उसी को आगे बढ़ाते हुए हमारे युवा भी सनातन की रक्षा करे थी उद्देश्य है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *