जबलपुर – शहर के नवनिर्मित फ्लाईओवर पर शनिवार को पहला गंभीर सड़क हादसा हुआ। उल्टी दिशा से आ रही शिफ्ट डिजायर कार को सामने से आ रही तेज रफ्तार तूफान कार ने टक्कर मार दी।
हादसे के दौरान फ्लाईओवर पर लगे दिशात्मक बोर्डों के कारण दोनों गाड़ियाँ सही ढंग से नहीं संभल सकीं। शिफ्ट डिजायर कार में लगे एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई। वहीं, तूफान कार का चालक मौके से फरार हो गया।
Read News : Breaking : जबलपुर में डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों का आरोप
लार्डगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों वाहनों के चालकों और दुर्घटना के कारणों की पूरी जानकारी सामने लाई जाएगी।











