Jabalpur Crime : जबलपुर। उत्तर प्रदेश के काशगंज जिले की पुलिस ने जबलपुर के पाटन निवासी संकेत यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एसपी काशगंज की फर्जी डीपी लगाकर लोगों से ठगी करने का गंभीर आरोप है। पुलिस के अनुसार, संकेत यादव सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारी की डीपी लगाकर लोगों को धमकाता था और पैसों की मांग करता था।
Jabalpur Crime : काशगंज पुलिस ने तकनीकी ट्रेसिंग के आधार पर उसे जबलपुर के पाटन इलाके से गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद उत्तर प्रदेश ले गई है। जांच में सामने आया है कि संकेत हाल ही में जेल से छूटकर आया था और बाहर आते ही फिर से साइबर अपराध में लिप्त हो गया।
Jabalpur Crime : फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और किन-किन खातों में ठगी की रकम जमा करवाई गई है। मामला साइबर क्राइम की गंभीर श्रेणी में आते हुए कई नए खुलासे कर सकता है।











