जबलपुर : जबलपुर के अंजुमन इस्लामिया स्कूल मढ़ाताल फिर विवादों में घिर गया है। स्कूल में देर से आने पर तीन छात्राओं को पहली मंजिल में हाथ ऊपर करके खड़ा रहने की सजा दी गई। छात्राओं को लगभग एक घंटे तक इस स्थिति में खड़ा रखा गया, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
छात्राओं की यह सजा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि छात्राएं थककर भी हाथ ऊपर करके खड़ी हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन की आलोचना तेज हो गई है।
Read More : M.P News : मप्र विधानसभा का आज अंतिम दिन! 21 मुद्दों पर हंगामा तय, विपक्ष का बड़ा हमला
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने उठाई आवाज
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मुज़म्मिल अली ने डीईओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और कहा कि इस तरह की सजा बच्चों के लिए अनुचित और मनोवैज्ञानिक रूप से हानिकारक है।
Read More : CM हाउस में BJP विधायक दल की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे नेतृत्व, कई मुद्दों पर हो रही चर्चा
स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग
शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से कहा जा रहा है कि इस मामले की जांच की जाए और यदि स्कूल प्रबंधन द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो उचित कार्रवाई की जाए। अभिभावक भी इस घटना को लेकर चिंतित हैं और स्कूल में सुधार की मांग कर रहे हैं।











