Jabalpur Accident : जबलपुर : जबलपुर के रिछाई क्षेत्र में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान ट्रक और बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 15 से 20 यात्री घायल हुए हैं।
Jabalpur Accident : घटना की सूचना मिलते ही अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। बारिश के चलते राहत कार्यों में थोड़ी दिक्कतें आईं, लेकिन पुलिस और राहत दल ने तेजी से मोर्चा संभाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
READ MORE : CG NEWS: पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, न्यायालय ने सुनाया कठोर फैसला













