Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Crime News :घर जमाई न बनने पर साले ने बहनोई को मारी...

Crime News :घर जमाई न बनने पर साले ने बहनोई को मारी गोली, कार को लगाई आग, संजय गांधी अस्पताल में चल रहा उपचार

Crime News
Crime News

Crime News :रीवा : मंगलवार की देर शाम सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदहा गांव के बाहरी क्षेत्र में चित्रकूट के राजापुर से पहुंचे कुछ युवकों ने शराब पार्टी करने के बाद गोंदहा गांव निवासी शमीम खान पिता सुल्तान खान 36 वर्ष को गोली मार दी और कार को आग के हवाले कर दिया.

 

Crime News :घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सेमरिया पुलिस सहित एसडीओपी सिरमौर ने घायल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

 

READ MORE: Jabalpur Accident : जबलपुर में ट्रक और बस की भिड़ंत, 20 यात्री घायल, बारिश के बीच मचा हड़कंप

Crime News :बताया जा रहा है कि शमीम का विवाह चित्रकूट के राजापुर गांव में हुआ था, शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग शमीम को घर जमाई बनने का दबाव देने लगे, जिसे युवक ने मानने से इनकार कर दिया, इसी बात को लेकर अक्सर युवक की अपने ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद होने लगा अभी कुछ दिनों पूर्व ही घायल की पत्नी राजापुर स्थित अपने मायके गई।

Crime News :जिसके बाद युवक का साला अपने दोस्तों के साथ गोंदहा गांव पहुंचा और अपने बहनोई को शराब पार्टी के लिए गांव के बाहरी क्षेत्र में ले गया जहां सेल बहनोई और उसके दोस्तों ने मिलकर जमकर शराब पी और उसके बाद एक बार फिर घर जमाई बनने का विवाद शुरू हो गया इसी दौरान युवक के साले ने पहले तो युवक की क्विड कार में आग लगा दी और उसके बाद जैसे ही युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगा तो पीछे से उसके साले ने गोली मार दी.

 

READ MORE :PM-Kisan 20th installment: पीएम किसान योजना: 20वीं किश्त 2 अगस्त को जारी, किसानों के खातों में पहुंचेगी सम्मान निधि

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here