Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Indore इंदौर में भयंकर एक्सीडेंट! ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, पूर्व मंत्री...

इंदौर में भयंकर एक्सीडेंट! ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा समेत 3 की मौत

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। बायपास पर रालामंडल के पास तेज रफ्तार कार एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में पूर्व मंत्री और राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा की भी मौत हो गई है।

घने कोहरे और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान तेज गति से आ रही नेक्सन कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

कार काटकर निकाले गए शव

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार बुरी तरह पिचक जाने के कारण कटर की मदद से वाहन को काटकर मृतकों के शव बाहर निकाले गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Read More  : M.P News- बोर्ड परीक्षा से पहले सख्ती: साढ़े तीन लाख शिक्षकों पर लागू हुआ ESMA, छुट्टियों और आंदोलनों पर रोक

इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी प्रेरणा

जानकारी के अनुसार प्रेरणा इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री बाला बच्चन भी तुरंत अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिचित और समर्थक जमा हो गए।

पार्टी से लौटने की आशंका

पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई है कि सभी युवक-युवतियां किसी पार्टी से लौट रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती का नाम अनुष्का बताया जा रहा है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों की औपचारिक पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

जांच में जुटी तेजाजी नगर पुलिस

पूरा मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here