Indore News: इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें लोडिंग वाहन पलटने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक वाहन में मवेशी (गाय) बेचने के लिए गया था। लौटते समय वाहन में अधिक भार होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Indore News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गगन यादव 32 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो बाणगंगा थाना क्षेत्र का ही निवासी था। वह आयुर्वेदिक कार्य से जुड़ा हुआ था और रोजमर्रा के कामकाज के लिए लोडिंग वाहन का उपयोग करता था।
Indore News: मृतक के मामा ने पुलिस को बयान में बताया कि हादसे के समय वाहन में मवेशियों के साथ अन्य सामान भी लदा हुआ था। अधिक लोडिंग और सड़क पर अचानक मोड़ आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वाहन को जब्त कर लिया है।













